
कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील, क्षेत्रीय विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा रमेश गर्ग द्वारा संयुक्त रूपसे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील की बेटी कु. अन्नन्या पाटील ने भी पल्स पोलियों की दवा पी।
इस पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ अवसर पर सीएमएचओ डॉ एके मुदगल, सीएस डॉ एआर करोरिया, डीटीओ डॉ. एस.एन.उदयपुरिया, डॉ. एके गर्ग, डॉ. सीएम सिंघल, जिला मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, जिला लेखा प्रबंधक श्री संजीव पटेल, पार्षद श्री कपा ठाकुर, समाजसेवी श्री रमेश गर्ग, श्री नागाराम मीणा, श्री जगदीश गर्ग और संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने जिला चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा करते बताया कि श्योपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज 15 अप्रैल 2012 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक जिले में स्थापित किये गये 733 पोलियो बूथों पर करीबन 98 हजार से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने बताया हैं कि जिले में पल्स पोलियों अभियान के तहत द्वितीय चरण 15 अप्रैल 2012 का शुभारंभ किया गया है। इस तिथि को छूटे हुये 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को 16-17 अप्रैल को घर-घर जाकर तैनात किये गये कर्मचारियो द्वारा दवा पिलायी जावेगी। जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला बालविकास विभाग के कार्यकर्ताओ द्वारा दवा पिलाने की कार्यवाही की जावेगी। इस अभियान में रेडक्रॉस तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों का भी सहयोग लिया जावे। जिससे कोई भी बच्चा दवा पीने से नही छूट पाये।
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 15 अप्रैल 2012 को प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक बनाये गये 733 बूथों पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दवा पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दवा पिलाने के लिए 15 सेक्टर बनाऐ गये है, साथ ही 27 ट्रांजिस्ट टीम गठित की गई है। इसके साथ ही 103 मोबाइल टीम बनाई गई है, इस अभियान में 101 सुपरवाईजर, 127 हैल्थ वरकर, 520 आशा और 1844 वाइलेटियर लगाये गये है।