समाचार
|| निरर्हित व्यक्तियों की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर || श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मनोनीत || शहर में प्री पेड बूथ व्यवस्था प्रारंभ होगी || वन विभाग एवं खनिज विभाग स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन देंगे - कमिश्नर दीपक खाण्डेकर || वनों की सुरक्षा आवश्यक - कमिश्नर दीपक खाण्डेकर || नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना तहत 25 हजार व प्रमाण पत्र दिया गया || कानून-व्यवस्था से न करें कोई समझौता || मतदाता सूची में नाम जुड़े और सभी मतदाता करें मतदान || कॉटी पहुंच मार्ग का भूमिपूजन 27 को || अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार, बुरे के लिए दंड
अन्य ख़बरें
एक पटवारी निलंबित, दो सेल्समैन को सेवा समाप्त करने का नोटिस
कलेक्टर ने 7 ग्राम पंचायतो मे कलेक्टर कैम्प का लिया जायजा, अमरपाटन जनपद पंचायत की 40 ग्राम पंचायतो मे कलेक्टर शिविर सम्पन्न
सतना | 16-अप्रैल-2012
 
   कलेक्टर के.के.खरे ने सोमवार को अमरपाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतो मे लग रहे कलेक्टर शिविर के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न और मिट्टी तेल वितरण में अनियमितता पाये जाने पर इटमा की राशन दूकान के सेल्समैन भगवानदीन द्विवेदी तथा पोंडी कला के सेल्समैन रमेश कुमार की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं सन्नेहीबडा मे पूर्व पदस्थ पटवारी छंगेलाल वर्मा द्वारा काश्‍कारो की जमीन के रिकार्ड मे हेरा-फेरी करने तथा वर्ष 2004 से 2009 तक का खसरा जमा नही करने के आरोप मे तत्काल प्रभाव से संबंधित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिये।
‘‘परिणामी सुशासन’’ की दिशा में कलेक्टर के.के.खरे के निर्देशन मे ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओ का निराकरण योजनाओ कार्यक्रमो के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कलेक्टर कैम्प की श्रृंखला मे सोमवार को अमरपाटन जनपद की 40 ग्राम पंचायतो मे एक साथ कलेक्टर कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभियान दल के लिये गठित सेक्टर अधिकारी, शिविर प्रभारी, जनपद स्तरीय दल एवं ग्राम स्तरीय दल की उपस्थिति मे संबंधित ग्राम पंचायत के लोगो ने अपनी समस्यायें रखी। शिविर के दौरान योजनाओ के पात्र हितग्राहियो से आवेदन पत्र भी लिये गये।
    कलेक्टर के.के.खरे ने अमरपाटन जनपद पंचायत की इन 40 ग्राम पंचायतो मे सेम्पल बतौर क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतो का आकस्मिक भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणो से उनकी समस्याओ एवं योजनाओ कार्यक्रमो के क्रियान्वयन के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री खरे ने ग्राम पंचायत इटमा, पोंडी कला, सन्नेही बडा, बिगौडी, ताला, भडरा एवं रामगढ़ ग्राम पंचायत का भ्रमण कर अभियान के कार्यो का जायजा लिया। उन्होने ग्रामीणो से उनकी समस्याए, लंबित फौती-नामातंरण एवं बटवारा के प्रकरणो आंगनवाडी केन्द्रो से प्राप्त होने वाले पोषण आहार, लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से नीले और पीले राशन कार्ड पर मिलने वाले खाद्यान्न एवं मिट्टी का तेल, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, राज्य बीमारी एवं जिला बीमारी सहायता निधि से स्वीकृत होने वाले प्रकरण की जानकारी ली।                                                    

30 अप्रैल की स्थिति मे लिया जायेगा प्रमाण पत्र

   कलेक्टर के.के.खरे ने अपने भ्रमण के दौरान स्पष्ट किया कि सभी ग्राम पंचायतो मे कलेक्टर कैम्प सम्पन्न होने के पश्चात 30 अप्रैल 2012 की स्थिति मे सरपंच, सचिव, पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि अब उनके पंचायत क्षेत्र मे कोई भी पात्र हितग्र्राही पेंशन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजना के लाभ से वंचित नही है और पंचायत क्षेत्र मे किसी भी व्यक्ति का बारसाना, फौती नामांतरण लंबित नही है। कलेक्टर ने बताया कि इसके पश्वात् दुबारा उस पंचायत क्षेत्र मे लगने वाले शिविर या आकस्मिक जॉच के दौरान पात्र हितग्राही वंचित पाये जाते है तो संबंधित सरपंच, सचिव पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता के उत्तरदायित्व निर्धारित कर उन्हे सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाने का यहीं उद्देश्य है कि एक भी पात्र हितग्राही योजनाओ के लाभ वंचित नही रहे और स्थानीय स्तर की शिकायतो का निराकरण हो।

इटमा के स्व-सहायता समूह की होगी जॉच

    कलेक्टर के.के.खरे ने इटमा ग्राम पंचायत के शिविर के दौरान विद्यालय मे 1 अप्रैल से एम.डी.एम. (मध्यान्ह भोजन) नही मिलने की शिकायत पर संबंधित लक्ष्मी स्व-सहायता समूह को बुलाकर जानकारी ली। समूह ने बताया कि जनवरी माह से चावल प्राप्त नही हुआ है और राशन दुकान द्वारा 50 किलो की बोरी मे 35 किलो खाद्यान्न दिया जाता है। इसी प्रकार ग्रामीणो ने बताया कि समग्र स्वच्छता अभियान के तहत सरपंच ने शौचालय निर्माण के गडढे खुले छोड दिये है और इनमे पटिया नही लगाई गई है। साथ ही राशन दुकान से दिये जाने वाले तेल की नाप 4 लीटर ही निकलती है। इस पर कलेक्टर ने शिविर मे ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित राशन दुकान के सेल्समैन भगवानदीन द्विवेदी की सेवा समाप्त करने की नोटिस जारी कर राशन दुकान की सम्पूर्ण जॉच लक्ष्मी स्व-सहायता समूह और शौचालय निर्माण की जॉच जिला स्तर से दल भेजकर कराये जाने के निर्देश दिये। सरंपच को 31 मई 2012 तक का समय देते हुये कलेक्टर ने अपना काम सुधारने की हिदायत दी, अन्यथा धारा 40 के तहत कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

बिगौडी राशन दुकान की भी होगी जॉच

    कलेक्टर श्री खरे ने अभियान के दौरान बिगौडी मे राशन दुकान से नीला, पीला एवं सफेद कार्ड पर एक सामान 3 लीटर मिट्टी तेल वितरित करने की शिकायत पर संबंधित राशन दुकान की जॉच करने के निर्देश दिये। वहीं विक्रेता रमाकान्त पटेल के विरूद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

भूमि राजस्व रिकार्डो मे सुधार के निर्देश

    सन्नेही बडा ग्राम पंचायत मे शिविर के दौरान लोगो ने कलेक्टर को बताया कि हल्के मे पूर्व पदस्थ पटवारी छंगेलाल वर्मा द्वारा कई काष्तकारो का दाखिल खारिज पंचनामा और खसरा जमा नही किया है। पटवारी द्वारा भूमि रिकार्डो के ब्यापक फेरबदल से किसानो को परेषानी हो रही है। कलेक्टर ने पूर्व मे सन्नेहीबडा पटवारी वर्तमान मे मिरगौती मे पदस्थ पटवारी छंगेलाल को निलंबित करने के निर्देश दिये और वर्तमान पटवारी को पुराने खसरे के आधार पर ग्राम मे बैठकर किसानो की रिकार्ड सुधार करवाये जाने के निर्देश दिये।

शिविर आयोजन की सूचना सभी ग्रामीणो को दें

    कलेक्टर के.के.खरे ने कलेक्टर शिविर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिगौडी, ताला, भडरा और रामगढ मे ग्रामीणो की कम उपस्थिति पर अप्रसन्नता ब्यक्त करते हुये सरपंच सचिव से जानकारी ली। ग्रामीणो ने बताया कि शिविर आयोजन की सूचना बहुत कम लोगो को मिल पाने से उपस्थिति कम है। कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिये कि ग्रामीणो की समस्याओ के निराकरण और हितग्राही मूलक योजनाओ के क्रियान्वयन के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर यह शिविर आयोजित किये जा रहे है, ताकि ग्रामीणो को अपनी समस्याओ के संबंध मे यहां-वहां भटकना नही पडे। उन्होने सरपंच सचिव और पटवारी को कडे निर्देश दिये कि भविष्य मे आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत के कलेक्टर कैम्प शिविर की जानकारी गॉव के प्रत्येक नागरिको को मिले इसके लिये ग्राम पंचायत के प्रत्येक गॉव मे मुनादी कर सूचना दी जाये।
 
(402 days ago)
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
पाठकों की पसंद

संग्रह
अप्रैलमई 2013जून
सोम.मंगल.बुध.गुरु.शुक्र.शनि.रवि.
293012345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829303112
3456789

© 2012 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश             Best viewed in IE 6.0 and above with monitor resolution 1024x768.
Onder's Computer