जिला शिक्षा केन्द्र की छात्रावास संबंधी बैठक सम्पन्न
|
-
|
जबलपुर | 17-जुलाई-2017
|
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा केन्द्र की छात्रावास संबंधी बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल मरावी, कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र एवं छात्रावासों का संचालन करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मरावी ने कहा कि नवोदय विद्यालय बरगी में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों के लिए बैठने एवं पीने के पानी सहित अन्य सुविधायें बनायी जायें। विद्यालय में पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक हेण्ड पंप भी लगाया जाये। कलेक्टर श्री महेश चन्द्र चौधरी ने कहा जिला शिक्षा केन्द्र के तहत संचालित सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावासों का संचालन शासन के नियमानुसार किया जाये तथा विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करायी जाये। जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारी द्वारा छात्रावासों के संचालन एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
(280 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|