युवा उत्सव का आयोजन 19 जुलाई को टाउन हाल में
|
-
|
सतना | 17-जुलाई-2017
|
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रथम जिला स्तरीय युवा उत्सव 2017-18 का आयोजन 19 जुलाई को प्रातः 9 बजे से टाउन हाल सेमरिया चौक सतना में किया जा रहा है। प्रथम जिला स्तरीय युवा उत्सव मे शास्त्रीय नृत्य (कथक, भरतनाट्यम), नाटक, हारमोनियम, तबला, सितार, गिटार एवं वीणा, बांसुरी, लोकनृत्य, लोकगीत, वाक्तृत्वकला की विधाये शामिल की गई है। लोकगीत मे अधिकतम संख्या 10, लोकनृत्य मे 20, शास्त्रीय नृत्य मे 1, नाटक में 12, हारमोनियम, तबला सितार बांसुरी एवं वाकृत्व कला आदि मे 1-1 प्रतिभागी मान्य किये जायेगें।
(278 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|