मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां वेटरनरी कॉलेज के प्रवेश द्वार के निकट स्थित उद्यान में स्थापित की गई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा स्व.श्री ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसेवा के लिए स्व.श्री रोहाणी की प्रतिबद्धता और उनके अवदान का स्मरण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री संजय पाठक, सांसद राकेश सिंह, महापौर स्वाति गोडबोले तथा विधायक अशोक रोहाणी ने भी स्व.श्री ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, विधायक प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, तरूण भनोत, निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि, भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, मण्डी अध्यक्ष राजाबाबू सोनकर, पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, एमआईसी के सदस्यगण मौजूद थे।