जिले में 14 अप्रैल से 05 मई तक चलेगा ग्राम स्वराज अभियान
|
विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
|
अशोकनगर | 13-अप्रैल-2018
|
जिले में 14 अप्रैल से 05 मई तक ग्राम स्वराज अभियान आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम चरणबद्ध रुप में आयोजित किये जायेगें। कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग ग्राम स्वराज अभियान के तहत उनके विभाग के लिए निर्धारित दिवस पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस संबंध में संबंधित विभागों के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। जिसमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 02 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 05 मई को आजीविका दिवस पर विशिष्ट आयोजन किया जायेगा।
(8 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|