कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया पौध रोपण
|
-
|
पन्ना | 05-मार्च-2021
|
 प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह जी चौहान के जन्मदिन के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के जिला स्तर एवं जनपद पन्ना स्तर मे पदस्थ कर्मचारियों की सामूहिक उपस्थिति में प्रात: 05:30 बजे वृक्षारोपण किया गया है। पेड़ है तो आक्सीजन है, ऑक्सीजन है तो जीवन है। इसलिये वृक्ष भी जीवन है। पेड़ों की अधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। धरती की सतह का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। आगामी वर्षो मे यदि यही स्थिति रही तो धरती में मानव और जीव जन्तुओं का अस्तित्व ही एक समय संकट में पड़ जायेगा, साथ ही एक पेड़ लगाने से सेकडौ किलो ओजोन गैस उत्पन्न होती है, आने वाले संकट को पहचानते हुये एवं पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षारोपण किया गया है। पेड़ो की धरती मॉ का श्रंगार करना पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर में जिले के समस्त कृषक भाईयो से अपील की गई है, कि वे आज अपने घर, बगिया/खेत में वृक्ष लगाकर उपरोक्त पहल को सार्थक साबित करें, यदि किसी कारणवश आज वृक्षारोपण न कर सके, तो किसी शुभ अवसर, त्यौहार आदि में अपने यहॉ वृक्षारोपण अवष्य करें। इस कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
(47 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|