रकवा एवं फसल के वितरण की सूची होगी चस्पा
|
-
|
छतरपुर | 06-मार्च-2021
|
ई-उपार्जन केन्द्र पर समर्थन मूल्य से क्रय किए जाने वाले गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की फसल हेतु पंजीकृत किसानों के नाम, कोड क्रमांक, पंजीयन श्रेणी (मूल भू स्वामी, सिकमी एवं बटाईदार, वन पट्टाधारी, डीएसओ लॉगिन से पंजीयन) करवा एवं फसल के वितरण की सूची कृषकों के अवलोकन के लिए पंचायत के कार्यालय एवं पंजीयन केन्द्र पर चस्पा होगी। कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार ई-सूची के चस्पे का दायित्व जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन देखेंगे। जनपदों के सीईओ ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से ग्राम पंचायत के कार्यालय में कृषकों की सूची अवलोकनार्थ लगाएंगे। पंजीयन केन्द्रों पर सूची चस्पा करने की कार्यवाही केन्द्र प्रभारी करेंगे। चस्पा सूची की जानकारी डोडी पिटवाकर दी जाएगी। रकवे एवं फसल तथा किसानों के संबंध में दर्ज आपत्ति एवं सुझाव से नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया जाएगा और क्षेत्र के तहसीलदार को लिखित आवेदन प्रस्तुत होगा। आपत्तियों का निराकरण राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी डाटाबेस में संशोधन कर किया जाएगा।
(42 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|