कोविड-19 के विश्व में महिला नेतृत्व की समान उन्नति थीम पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
|
-
|
रायसेन | 07-मार्च-2021
|
जिले में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘‘कोविड-19 के विष्व में महिला नेतृत्व की समान उन्नति‘‘ की थीम पर मनाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेष खरे ने बताया कि प्रथम दिवस जिला मुख्यालय रायसेन में सागर तिराहा स्थित वन परिसर में महिला उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्षन एवं विक्रय के लिए हुनर हाट का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसमें जिले से 15 उद्यमियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 08 मार्च को महिला मुददो पर चर्चा के लिए विषेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रारंभ होगा अपराजिता कार्यक्रम इसी प्रकार 08 मार्च को ही बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रषिक्षण देने हेतु जिले के 10 उत्कृष्ट विद्यालयों रायसेन, सॉची, दीवानगंज, सलामतपुर, बाडी, बेगमगंज, औबेदुल्लागंज, सिलवानी, उदयपुरा और गैरतगंज में अपराजिता कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। अपराजिता कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रषिक्षकों द्वारा स्कूल षिक्षा विभाग की कक्षा 09 से 12 तक की बालिकाओं तथा शौर्यादल की बालिकाओं को मार्षल आर्ट, ताईक्वान्डों एवं जूडो-कराते का 15-20 दिवसीय प्रषिक्षण दिया जाएगा।
सेफ्टी वॉक मिनी मैराथन का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय मुख्यालयों पर सेफ्टी वॉक नामक मिनि मैराथन का आयोजन प्रातः 08 बजे से किया जाएगा। जिसमें बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया। इस मिनी मैराथन के माध्यम से नगरों को महिलाओं, बालिकाओं के लिये सुरक्षित शहर बनाने का संदेष दिया जाएगा। इसी प्रकार समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं की परिचर्चा का आयोजन कर उनका स्वागत सम्मान किया जाएगा।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|