जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालकों ने दिखाए अपने हुनर
|
-
|
नीमच | 25-मार्च-2021
|
 जिला खेल अधिकारी ने बताया कि नीमच जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें शहरी व ग्रामीण अंचल की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार ने किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के भोजन एवं आने-जाने की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की गई। प्रतियोगिता में विजेता झालरी, उपविजेता मनासा ए-टीम रही। बेस्ट रेडर श्री राकेश गुर्जर, झालरी, वेस्ट कैचर विक्रम धामनिया को ट्रॉफी एंव मेडल से सम्मानित किया गया। सभी टीमों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस.कनेश, जिला क्रीडाधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय ने किया। अंत में जिला खेल प्रशिक्षक श्रीमती मीनाक्षी सिसौदिया ने आभार माना।
(18 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|