झाबुआ के हैंडबॉल खिलाड़ी ने दिल्ली में कांस्य पदक जीता
|
-
|
झाबुआ | 08-अप्रैल-2021
|
 विगत माह देश की राजधानी में दिनाँक 23 मार्च से 27 मार्च तक भारतीय हैंडबॉल महासंघ द्वारा आयोजित हुई 42 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल जूनियर बालक प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया स मध्य प्रदेश की हैंडबॉल टीम में झाबुआ के हैंडबॉल खिलाड़ी मनीष परमार ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, मनीष शा.बा.उ.मा.विद्यालय रातितलाई के कक्षा 11वीं के छात्र है एवं नियमित रूप से खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा संचालित हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र पर कोच अवलोक शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। जिले में हैंडबॉल खेल बढ़ते आसार एवं उपलब्धियों के कारण सभी खिलाड़ी बहुत उत्साहित हैं। ज्ञात हो कि विगत पिछले माह भी झाबुआ की सब जूनियर बालक हैंडबॉल टीम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही थी। हैंडबॉल खिलाड़ी एवं कोच की इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सराहना की एवं पुलिस अधीक्षक श्र आशुतोष गुप्ता ने खिलाड़ी एवं कोच अवलोक शर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री विजय सलाम, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री प्रशांत आर्य, जिला क्रीड़ा प्रभारी कुलदीप धाबाई, व्यायाम शिक्षक अमजद खान, व्यायाम शिक्षक योगेश गुप्ता, व्यायाम शिक्षक नरेश राज पुरोहित, व्यायाम शिक्षक मनोज पाठक, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष रामसिंह मोहनिया, तीरंदाजी प्रशिक्षक जयंती लाल, झाबुआ शहर के खेल प्रमोटर एव जिला करते संघ के अध्यक्ष उमंग सक्सेना, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शेफाली मसीह, देवश्री, के एस राठौर झाबुआ के हैंडबॉल खेल प्रेमी बीके सिकरवार, सुबोध पेंटर, यशपाल ठाकुर विजय गामा , फूल सिंग आदि ने बधाई दी ।
(3 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|