कोरोना वायरस से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
|
-
|
देवास | 08-अप्रैल-2021
|
कोविड-129 वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार, मध्यप्रदेश एवं जिला मुख्यालय द्वारा कोविड-19 से संबंधित समय-समय पर दिशा निर्देशों के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री मुकेश मीणा, सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. ओपी त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई है। थाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक के लिए वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र निषिध गुप्ता, सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए उपसंचालक उद्यानिकी नीरज सांवलिया की ड्यूटी लगाई गई है। थाना नाहर दरवाजा क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक के लिए सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री सहदेव नागले, सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए सहायक प्रबंधक मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण श्री तन्मय गहलोत की ड्यूटी लगाई गई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक के लिए जिला योजना अधिकारी अर्चना टोकेकर, सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए कार्यपालन यंत्री देवास विकास प्राधिकरण श्री पीके पाठक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार थाना बीएनपी क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक के लिए सहायक प्रबंधक मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण श्री सतीश दुबे, सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए सहायक प्रबंधक मप्र सड़क विकास प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार उमरे की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त अधिकारीगण कोरेाना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए कार्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का सतत क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे। उपरोक्त अधिकारीगण एसडीएम श्री प्रदीप सोनी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करेंगे।
(3 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|