किसानों को योजनाओं और सिंचाई सुविधाओं से लाभांवित किया जाए : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा
|
कलेक्टर ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
|
डिंडोरी | 08-अप्रैल-2021
|
 कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें उच्च गुणवत्ता के बीज, खाद और कृषि यंत्रों का उपयोग करने की सलाह दें, इससे फसलों का उत्पादन बढेगा। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि किसानों को फल और सब्जियों की खेती करने की सलाह दें, इससे किसानों की आमदानी बढेगी। किसानों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने के लिए सावधानीपूर्वक चयन करें। जिससे पात्रताधारी किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। कृषि विभाग का अमला किसानों की फसलों का उत्पादन बढाने के लिए लगातार काम करें। किसानों को प्रशिक्षण दें, मार्गदर्षन करें, बुआई, सिंचाई, निंदाई और खाद का उपयोग समय पर करने की सलाह दें। जिससे खेतों में फसलों का उत्पादन बढ सके और डिंडौरी के उत्पादन का निर्यात किया जा सके। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने पानी के स्त्रोतों का जीर्णाेद्धार और विस्तार करने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए नदी नालों को चिन्हित किया जाएगा, जिससे खेतों में सिंचाई हो सके। उन्होंने सिंचाई के लिए सौलर पैनल सिस्टम को बढावा देने के निर्देश दिए। इससे किसान कम लागत पर खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। कलेक्टर ने किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं से किसानों को लाभांवित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए परंपरागत जल स्त्रोंतों, स्टॉप डेम और लिफ्ट इरीगेशन को बढावा देने को कहा।
(4 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|