मास्क नही लगाने वाले 83 लोगो को सजा
|
-
|
सीहोर | 08-अप्रैल-2021
|
बिना मास्क लगाने वाले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वालो के विरूध्द अस्थाई जेल में बंद करने का कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अजय गुप्ता द्वारा आदेश जारी करने के उपरान्त सीहोर नगर में एसडीएम श्री रवि वर्मा द्वारा कार्यावाही की गई। वाहन चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए 83 लोगो को अस्थाई जेल में दो बजे तक बंद रखा गया। सभी 83 अस्थाइ जेल में बंद बंदियों को यह हिदायत देकर रिहा किया गया कि वे अब बिना मास्क लगाए घर से नही निकलेंगें। एसडीएम श्री वर्मा ने बताया कि जिन लोगों को कुछ घण्टों के लिए जेल में रखा उन सभी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि बिना मास्क के हम अपनी एवं दुसरो की जान को खतरे में डाल रहे है। अस्थाई जेल में बंद राजू, किशन तथा राजेश ने कहा कि अब वे कभी भी बिना मास्क लगाए घर से नहीं निकलेंगे। इसके अलावा विगत एक माह से जुर्माने की कार्यवाही करते हुए इछावर में 769 लोगो से 48 हजार 400 रूपये, रेहटी में 121 लोगो से 7 हजार 50 रूपये, नसरूल्लागंज में 1732 लोगो से 97 हजार 650 रूपये और जावर से 129 लोगो पर 12 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
(4 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|