जन अभियान परिसर के लोग अंतिम व्यक्ति तक कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दें - कलेक्टर
|
संक्रमण की रफ्तार तिगुनी है, मास्क ही इसका उपाय है
|
मुरैना | 08-अप्रैल-2021
|
 जिले में संक्रमण की रफ्तार इस बार तिगुनी गति से फैल रही है। एक-एक दिन एक-एक क्षण हम सबके लिये कीमती है। जन अभियान परिसर के लोग अंतिम व्यक्ति तक कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दें, तभी हम इस कोरोना की महामारी से विजय पा सकेंगे। यह बात कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने गुरूवार को नवीन कलेक्ट्रेट के सभागार में जन अभियान परिसर के सदस्यों के साथ बैठक के संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एलके पाण्डेय, जन अभियान परिसर के समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर, ब्लॉक कॉर्डीनेटर, विभिन्न संस्थाओं के एनजीओ, बिस्फोटन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने कहा है कि संपूर्ण लॉकडाउन लंबे समय तक रखना कोरोना का हल नहीं है। लंबे समय तक लॉकडाउन रहने से सभी इकोनोमिक गतिविधियां रूक जायेंगी, जिससे दैनिक आवश्यकता की पूर्तियां संभव नहीं हो पाती है और शासन द्वारा इस प्रकार के निर्देश नहीं है कि लंबे समय तक लॉकडाउन लगाया जा सके। शासन की गाइडलाइन है कि आर्थिक गतिविधियां न रूकें, लोंगो के धंधे रोजगार का लॉस नहीं हो। कोरोना से बचने के लिये दो गज की दूरी, मास्क एवं सैनेटाइजर ही इसका स्थाई उपाये है, तभी हम कोरोना से विजय प्राप्त कर सकते है। लोंगो में सजगता बनी रहे, हर समय लोग मास्क लगायें, नियमों का पालन करें, आसपास के लोंगो को जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की जो छोटी टीम है, वह जन अभियान परिसर के लोंगो के सहयोग से बड़ी टीम बन सकती है। जन अभियान परिसर के लोग गांव-गांव पहुंचकर यह संदेश दे कि अनावश्यक कार्य से लोग घर से नहीं निकलें। विशेषकर महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान से आने वाले लोंगो का कोविड टेस्ट करायें और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। इस प्रकार का संदेश जन अभियान परिसर के लोग आसपास के लोंगो को देंगे तो वास्तव में लोग ग्रामीण ही लोंगो की बात तब्बजो देंगे और मास्क का उपयोग करने लगेंगे। इस बार का संक्रमण बहुत खतरनाक है, किन्तु हम सबके लिये व्यवसाय और आवश्यक रोजगार धंधे चलाना भी बहुत जरूरी है। कोरोना से हम बचें रहे। इसके लिये लोंगो में यह लड़ाई लड़कर संदेश पहुंचाना है। इस समय सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी कहावत सिद्ध हो सकती है।
(2 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|