मुख्यमंत्री जी ने विदिशा जिले की भी नवीन औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअल लोकार्पण किया
|
-
|
विदिशा | 08-अप्रैल-2021
|
 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत स्थापित नवीन इकाईयों का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के मिंटो हाल से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से विदिशा जिले में स्थापनाधीन, स्थापित कुल 96 औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन व शुभांरभ किया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री पीडी वंशकार ने बताया क विदिशा जिले में मुख्य कार्यक्रम गंजबासौदा के औद्योगिक क्षेत्र कंजना में भू-खण्ड क्रमांक 185 मेसर्स एग्रो स्मार्ट टेक्नोलॉजी के प्रागंण में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में बासौदा विधायक श्रीमती लीना जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व औद्योगिक व्यवसायी मौजूद रहें।
(4 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|