खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
|
-
|
विदिशा | 08-अप्रैल-2021
|
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खेलो के क्षेत्रों में व्यक्तिगत एवं दलीय विधा में जिला स्तर पर नियमानुसार खेलवृत्ति प्रदाय की जाती है। उपरोक्त के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित किए गए है। जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि खेल वित्तीय प्रदाय के लिए ऐसे खिलाडी जिन्होंने विगत वर्ष एक अप्रैल से 31 मार्च तक अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किया है और उनकी आयु एक अप्रैल 2021 को 19 वर्ष से अधिक नही है। ऐसे खिलाडी व्यक्तिगत व दलीय आवेदन अंतिम तिथि तक जिला खेल परिसर में संचालित कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण में कार्यालयीन दिवसों, अवधि में जमा कर सकते है। आवेदक खिलाडी मध्यप्रदेश मूल निवासी होना चाहिए। दिव्यांग वर्ग की अधिकृत राज्य स्तरीय चेम्पियनशिप में पदक अर्जित करने वाले खिलाडी को भी खेलवृत्ति की पात्रता होगी। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल वित्तीय के लिए स्वर्ण पदक हेतु आठ टीम, रजत हेतु 12 टीमे तथा कांस्य के लिए 16 टीमो की भागीदारी होना आवश्यक है। इससे कम टीमे होने पर खेलवृत्ति की पात्रता नही होगी। आवेदन पत्र एवं उपरोक्त के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल परिसर में संचालित खेल विभाग के कार्यालय में अथवा दूरभाष क्रमांक 07592-235460 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
(4 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|