नोडल अधिकारी नियुक्त
|
-
|
धार | 08-अप्रैल-2021
|
कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कोविड संक्रमण पर नियंत्रण हेतु प्रशासकीय कार्य में सुविधा की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रशासकीय अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के अमले के अतिरिक्त नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष वशिष्ट को जगारूकता, मास्क वितरण, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, संयुक्त कलेक्टर के के मालवीय को सेम्पलिंग, वैककक्सीनेशन, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र रावत को बेड केपेसिटी, डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान को होम आईसोलेशन, सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोषी इन्फोरसमेंट/अर्थदंड/एफआईआर/ सीलिंग, तहसीलदार पीथमपुर विनोद राठौर को आक्सीजन प्रदाय व्यवस्था तथा संबंधित विकासखंड क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को विकासखंड की सम्पूर्ण गतिविधियों का दायित्व सौपा है।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|