नौ फरार अपराधियों पर इनाम घोषित
|
-
|
सागर | 12-फरवरी-2019
|
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अमित सांघी ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत एक अपराधी पर 5 हजार एवं 08 अपराधियों पर 3-3 हजार रूपये कुल 09 फरार अपराधियों पर ईनाम घोषित किया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार कलू पिता चन्ने उर्फ काशीराम अहिरवार उम्र 38 साल, पथरिया जाट, थाना सिविल लाईन जिला सागर पर 5 हजार रूपये एवं विक्रम सिंह पिता बहादुर सिंह लोधी, अन्नू सिंह पिता बहादुर सिंह लोधी, जय सिंह पिता खिलान सिंह लोधी, मीरा पति बहादुर सिंह लोधी, बबीता पति वीरसिंह लोधी पांचों निवासी बरा थाना बण्डा, जिला सागर, सुनील पिता सुखलाल अहिरवार उम्र 20 साल रमपुरा थाना बहरोल, जिला सागर, बब्बू उर्फ रामगोपाल पिता गंधारी राजपूत, विशन पिता गंधारी राजपूत दोनों निवासी देहचुली थाना केसली, सागर पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति उपरोक्त अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम राशि दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपियों की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|