आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की नियुक्ति हेतु अंतिम चयन सूची जारी
|
-
|
दमोह | 12-फरवरी-2019
|
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के अनन्तिम चयन के प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति द्वारा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए चयनित आवेदिका वार्ड क्रमांक 11(2) तेन्दूखेड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी रैकवार, आंगनबाड़ी केन्द्र भौंरासा पथरिया के लिए ज्योति पटैल कार्यकर्ता, वार्ड क्रं. 15 केन्द्र क्रं. 08 पटेरा के लिए संजू चौबे कार्यकर्ता, सलैया क्रं.144 पटेरा के लिए वर्षा राय कार्यकर्ता, तिदंनी पटेरा के लिए साधना राजपूत सहायिका, निमुआपटीमाल दमोह ग्रामीण के लिए चांदनी महोबिया कार्यकर्ता, मारूताल भड़ावारी दमोह ग्रामीण के लिए साधना यादव कार्यकर्ता, सेमरा मड़िया दमोह ग्रामीण के लिए दुर्गाबाई अहिरवार सहायिका और हिरदेपुर दमोह ग्रामीण के लिए राधा अहिरवाल आंगनबाड़ी सहायिका चयनित सूची में है। इसी प्रकार प्रतीक्षा सूची में वार्ड क्रमांक 11(2) तेन्दूखेड़ा के लिए कार्यकर्ता पिंकी अहिरवार, भौंरासा पथरिया के लिए सविता अहिरवार कार्यकर्ता, वार्ड क्रमांक 18 पटेरा के लिए गौमती अहिरवार कार्यकर्ता, सलैया क्रमांक 144 पटेरा के लिए प्रीति अहिरवार कार्यकर्ता, तिदंनी पटेरा के लिए कल्लीबाई सहायिका, निमुआपटीमाल दमोह ग्रामीण के लिए चांदनी अहिरवार कार्यकर्ता, मारूताल भड़ावारी दमोह ग्रामीण के लिए सुरभि तिवारी कार्यकर्ता, सेमरा मड़िया दमोह ग्रामीण के लिए दुर्गाबाई सहायिका और हिरदेपुर दमोह ग्रामीण काशीबाई अहिरवार सहायिका शामिल है। अंतिम चयन सूची अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिये गये है, व नियुक्ति आदेशों के विरूद्ध आदेश जारी होने के 30 दिवस के भीतर प्रथम अपील कलेक्टर के समक्ष की जा सकेगी।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|