कृषि विज्ञान मेला 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होगा
|
-
|
आगर-मालवा | 12-फरवरी-2019
|
आत्मा योजनान्तर्गत, कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान मेला आगामी 14 फरवरी से 16 फरवरी तक पुरानी कृषि उपज मण्डी आगर में आयोजित किया जा रहा है। मेले में कृषि वैज्ञानिको द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गये अनुसंधानों, नई तकनीक की जानकारी दी जावेगी। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि विभागो के अधिकारियों द्वारा विभागीय जानकारी प्रदर्शनी के साथ-साथ कृषि यंत्र, आदान सामग्री, जैविक उत्पाद आदि का प्रदर्षन भी मेले में किया जावेगा। परियोजना संचालक आत्मा ने जिले कृषकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाने वाली तकनीकी जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
(9 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|