पांचवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 13 नवम्बर को
|
-
|
कटनी | 10-नवम्बर-2020
|
पांचवा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर 13 नवम्बर को मनाया जायेगा। इस बार पांचवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद फॉर कोविड-19 पेन्डेमिक रखी गई है और इसी थीम पर आधारित 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण के लिये जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि जनसमुदाय के बीच कोविड-19 से बचाव एवं प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने का संदेश विभिन्न माध्यमों दिया जायेगा। जिनमें पोस्टर, स्लोगन, फ्लैक्स, परिचर्चा एवं गृह भ्रमण के माध्यम से जनजागरुकता लाई जायेगी। कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन के अन्तर्गत गरम पानी का सेवन, काढ़ा सेवन, योगासन, हर्बल पौधरोपण, आरोग्य सेतु, सार्थक एप का डाउनलोड, वॉट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार, शपथ पत्र एवं मास्क और सैनीटाईजर प्रयोग एवं परस्पर दो गज की दूरी के विषय में जागरुक किया जायेगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर औषधीय पौधे का तना वितरण, औषधीय पौधों का गमले में प्रदर्शन, पंच वाटिका (पीपल, बरगद, बेल, आंवला, अशोक) वृक्षों का रोपण एवं आयुर्वेदिक औषधिक के पौधों का स्वरसायन बनाने हेतु विधियां बताकर लोगों को आयुर्वेद के प्रति आकर्षित किया जायेगा।
(66 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|