प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
|
-
|
आगर-मालवा | 12-नवम्बर-2020
|
विपत्तिग्रस्त महिलाओं के पुर्नवास हेतु मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना संचालित है। जिसमें बाल विवाह पीडि़ता, बलात्कार से पीडि़त महिला या बालिका, दुर्व्यवहार से बचाई गई महिलाऍ जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो, एसिड विक्टिम, जेल से रिहा महिलाऐं,परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाऍ जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो, दहेज प्रताडि़त/अग्नि पीडि़ता महिलाऍ, शासकीय/अशासकीय आश्रय गृह,बालिका गृह,अनुरक्षण गृह आदि गृहों में निवासरत विपत्तिग्रस्त बालिका/ महिलाऍ प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकती है। ऐसी महिलाओ का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा। जो भी ट्रेड जिले में उपलब्ध होगा उस ट्रेड में महिला के प्रशिक्षण की रिक्त एवं पात्रता अनुसार व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालयीन दिवस एवं समय में (अवकाश दिवस को छोड़कर) जमा किए जा सकेगे। आवेदन आज दिनांक से आगामी को आगामी 30 दिवस तक विलम्ब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किये जाएंगे।
(67 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|