अच्छी खबर - "दीवाली फार लोकल"अभियान के तहत निवाड़ी जिले में विक्रय हेतु लगाई गई दुकानें
|
-
|
निवाड़ी | 12-नवम्बर-2020
|
 मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा दीपावली के अवसर पर स्थानीय शिल्पकारों द्वारा उत्पादित मिट्टी के दियों, सूती, रेशमी हाथकरघा वस्त्रों के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए "दीवाली फार लोकल" हैश टैग अभियान का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही प्रदेश के जिलों में दीपोत्सव मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। दीवाली फार लोकल के तहत कलेक्टर श्री आशीष भार्गव के निर्देशानुसार दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कारीगरों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दिये, मिट्टी की मिर्ति, अन्य सामाग्री बनाकर बेची जा रही हैं। साथ ही जिले में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित की गई स्थानीय बस्तुओं का भी प्रदर्षन किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक लोगों द्वारा इन सामग्रियों का क्रय किया जा रहा है। स्थानीयजनों द्वारा इस अभियान को खूब सराहा जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव में ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के जैसे घरेलू उत्पाद भी निर्मित किये जा रहे हैं। जिन्हें आजीविका मिशन द्वारा विक्रय किया जा रहा है।
(67 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|