गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए कंबल सेवा बैंक का शुभारंभ किया
|
-
|
दतिया | 13-नवम्बर-2020
|
 मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क कंबल सेवा बैंक का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कार्य हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क कबंल सेवा प्रारंभ की है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि दतिया से और समाजसेवी संगठन आगे बढ़कर जिला चिकित्सालय में अन्य व्यवस्थाओं के लिए अपना पूर्ण रूप से सहयोग करें। गृह एवं जेल मंत्री ने कहा कि उन्हें बड़ी प्रसंन्नता है कि मेरी दतिया निवासी जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और मैं उम्मीद करता हॅू कि वे आगे भी हर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने गरीब मरीजों की सुविधा को देखते हुए हमारे दतिया के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लेकर मरीजों को निशुल्क कंबल वितरण की कंबल सेवा बैंक प्रारंभ किया है। इस अवसर पर सर्वश्री प्रशांत ढेगुला, योगेश सक्सेना, सतीश यादव, जीतू कमरिया, मैथलीशरण, नरेन्द्र साहू, नेहा रजक, कुमकुम रावत, सेंवती भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(74 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|