समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 11 उपार्जन केन्द्रो का स्थल परिवर्तन
|
-
|
सतना | 13-नवम्बर-2020
|
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में धान उपार्जन हेतु 11 उपार्जन केन्द्रों का स्थल परिवर्तन किया गया है। निर्धारित उपार्जन केन्द्रों में शासन द्वारा जारी नीति निर्देशो का पालन करते हुए जिले के पंजीकृत कृषकों से उपार्जन का कार्य किया जावेगा। पूर्व में निर्धारित किए गए उपार्जन स्थलों में से तहसील रामपुर बघेलान अंतर्गत जमुना वेयर हाउस के स्थान पर झण्ड, स्काईलार्क गोदाम के स्थान पर नेमुंआ गौशाला, तहसील नागौद में रौड़ गोदाम के स्थान पर पनगरा, तहसील मैहर में सोनवारी के स्थान पर बमबम महाराज की बाउण्ड्री हरनामपुर, पकरिया के स्थान पर पाला (पकरिया), भदनपुर के स्थान पर प्राथमिक शाला ककरा, मगरौरा के स्थान पर मां शारदा गोदाम, मां शारदा गोदाम भेड़ा के स्थान पर रिगरा गोदाम, मण्डी मैहर के स्थान पर बदेरा, तहसील रघुराजनगर अंतर्गत रेउरा के स्थान पर शेरगंज एवं तहसील कोठी अंतर्गत कोठी के स्थान पर नवीन उपार्जन स्थल उपमण्डी कोठी निर्धारित किया गया है।
(66 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|