लोक सेवा प्रबंधन विभाग से संबंधित जानकारियां व्हाट्सएप पर प्राप्त करें
|
-
|
सतना | 18-नवम्बर-2020
|
राज्य लोक सेवा अभिकरण मध्यप्रदेश द्वारा आम नागरिकों के लिये लोक सेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्रों व उनकी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी को मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर प्राप्त करने हेतु राज्य स्तरीय नम्बर 0755-2775227 जारी किया गया है। इसके लिये जिले के नागरिकों को सबसे पहले इस नम्बर को अपने मोबाइल में सेव (सुरक्षित) करना होगा, उसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से इस नम्बर पर भ्प/भ्मससव मैसेज भेजना होगा। नागरिक के मैसेज भेजने के उपरांत नागरिक के पास विभिन्न विकल्पों के चुनाव करने हेतु मैसेज आयेगा, जिसमें नागरिक लोक सेवा केन्द्रों अथवा एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दर्ज कराये गये आवेदन के निराकरण की स्थिति, जारी किये गये प्रमाण पत्र पर लगे डिजीटल हस्ताक्षर का सत्यापन, लोक सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध नागरिक सेवाओं की जानकारी, नजदीकी लोक सेवा केन्द्र की जानकारी एवं शासन के लिये महत्वपूर्ण सुझाव व फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।
(70 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|