आंशिक दिव्यांगता होने पर भी अब दिव्यांगो को मिल जाया करेंगे हुबहू कृत्रिम अंग (खुशियों की दास्तां )
|
-
|
बड़वानी | 18-नवम्बर-2020
|
 बड़वानी जिले के आशाग्राम में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के माध्यम से अब किसी घटना - दुर्घटना, जन्मजात अंग क्षति पहुंचने पर आई दिव्यांगता अथवा विकृति को दूर करने के लिये पीडि़त को हुबहू कृत्रिम अंग मिल जाया करेंगे। इसके लिये संस्था पीडि़त का नाप लेकर उनकी वांच्छित कम्पनी से इच्छित कृत्रिम अंग, नाम मात्र के शुल्क पर बनवाकर उपलब्ध करवायेगी। इससे पीडि़त व्यक्ति को इन कृत्रिम अंगो के नाप एवं ट्रायल के लिये बार - बार इन्दौर जाने की परेशानियों से भी निजात मिल जायेगी। संस्था के सचिव डॉ. एसएन यादव से प्राप्त जानकारी अनुसार ऐसे दिव्यांग, जिनके जन्म से ही हाथ के पंजे अथवा अंगुलियों का विकास नही हुआ है। ऐसे युवा दिव्यांगजनों के कोमल ह्रदय को सदैव ठेस पहुंचता रहा है। जिसका मुख्य कारण स्थानीय स्तर पर लेटेस्ट टेक्निक के दिव्यांग उपयोगी कृत्रिम अंगों के निर्माण में आवश्यक संसाधनों की कमी एवं उच्च कोटि की मशीनरी का अभाव, मुख्य कारण रहा है। वे चाहकर भी दिव्यांगो को उनकी मांग अनुसार शरीर के मूल अंग जैसा सहयोगी अंग उपलब्ध कराने में परेशानियों का अनुभव करते थे। युवाओं की इस समस्या के मददेनजर अब संस्था कृत्रिम अंग निर्माण इकाई के माध्यम से सटीक मेजरमेंट करवा कर बड़ी कंपनियां जो उच्च क्वालिटी के हुबहू कृत्रिम अंग निर्माण करते हैं उन्हें आशा ग्राम के माध्यम से पहुंचाना आरंभ किया है। केंद्र पर आकर अब दिव्यांग अपना निशुल्क मेजरमेंट करवा कर यहीं से कंपनियों को अपना नाप भेजकर घर बैठे सटीक सहयोगी उपकरण प्राप्त कर सकते है।
(64 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|