कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के लिए शासन ने अनेक योजनाएं संचालित हैं-मंत्री श्री सिंह
|
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित
|
पन्ना | 18-नवम्बर-2020
|
 प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत जिला मुख्यालय के बेनीसागर तालाब स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रहा हैै। उन्हीं में यह भी एक योजना है। जिसमें शासन मत्स्य पालक किसानों को तकनीकी ज्ञान, सहयोगी उपकरण एवं अनुदान उपलब्ध करा रहा है। जिससे मत्स्य कृषक अपने व्यवसाय को बढाकर लाभ अर्जित कर सकें।  आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह के स्वागत में मछुआ समाज के लोगों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ ढिमरहाई नृत्य की प्रस्तुति की गयी।  आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिजनों द्वारा संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश शासन द्वारा हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। मत्स्य पालक किसानों के कल्याण के लिए भी योजनाएं संचालित हैं। उनका लाभ लेकर हितग्राहियों को आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से जिन तालाबों का पट्टा मछुआ हितग्राहियों को मिलना था उन्हें नही मिल पाए हैं। इस संबंध में प्रयास किए जाएंगे। कि जिले के सभी तालाबों के पट्टे पात्रता अनुसार मछुआ किसानों को ही प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों में मत्स्य कृषक मछली पालते हैं उसकी खाली होने वाली जमीन संबंधित हितग्राही को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर हितग्राहियों को मछली परिवहन के लिए 03 आटो, 15 मोटर साइकिल के साथ आइस बाक्स का वितरण किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, एडवोकेट श्री विनोद तिवारी आदि द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र कुशवाहा, श्री राजेश गौतम के साथ में जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
(67 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|