विकासखंड पाटी में 21 प्रकार की दिव्यांगता के डेटाबेस हेतु दिया गया प्रशिक्षण
|
-
|
बड़वानी | 19-नवम्बर-2020
|
 निशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार दिव्यांगता के 21 प्रकार हो गए हैं। श्रेणी अनुसार जिले भर में दिव्यांगजनों का डेटाबेस तैयार करने के लिए विकासखंड स्तर पर विभिन्न विभागों जिनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास के जमीनी अमले को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जो ग्राम स्तर पर सर्वे कर श्रेणी वार दिव्यांगजनों को पंजीकृत करेंगे। जिससे दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशा ग्राम के पदाधिकारी श्री मणिराम नायडू, श्रीमती नीता दुबे एवं श्री विकास श्रीवास्तव के द्वारा उक्त प्रशिक्षण जनपद पंचायत वार प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पाटी विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी एवं समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री विशाल बडोले के द्वारा भी जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में बताई गई बातों को नोट करने की बात कही। जिससे कि वे ग्राम स्तर पर होने वाले सर्वे कार्य को सुगम बना सकेंगे।
(58 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|