जिला चिकित्सालय में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में बैठक सम्पन्न
|
-
|
पन्ना | 19-नवम्बर-2020
|
 जिला चिकित्सालय पन्ना मे कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु समीक्षा बैठक की गयी, बैठक मे सिविल सर्जन डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, श्री अरूण कुमार सोनी नगर निरीक्षक, श्री एच.एस. त्रिपाठी अस्पताल प्रशासक, सुश्री आर.डी.लूक मेट्रन, श्री आर.के. सोनी स्टूवर्ड एवं सभी वार्ड/कक्ष प्रभारी स्टाफ नर्स मौजूद रही। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. उपाध्याय ने कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को याद दिलाया एवं बताया कि सभी मरीजों के साथ जो परिजन आते है उनके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा ताकि उनको यह एहसास हो सके की हमारे अस्पताल का स्टाफ संवेदन पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, इसके बावजूद अगर कोई अभद्र व्यवहार करता है तो प्रशासन हमारी मदद के लिए तैयार रहेगा। बैठक में नगर निरीक्षक श्री अरूण कुमार सोनी ने महिला कर्मचारियों को बताया कि आप लोगों को अपने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के बावजूद भी अगर कोई परिजन अभद्र व्यवहार करता है या आपको लगता है कि शराब के नशे में अस्पताल परिसर में घूम रहा है तो आप सुरक्षा के लिए 100 नम्बर डायल कर सकती है आपकी पहचान सार्वजनिक नही की जायेगी तथा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। नगर निरीक्षक ने बताया कि आपके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आपके विभागीय अधिकारी अधिकृत है किसी परिजन को कोई अधिकार नही है। अस्पताल में असामाजिक तत्वों को प्रवेश करने से, चोरी, छेड़खानी, ब्लड बैंक की दलाली इत्यादि गलत गतिविधियां होती है निरंतर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। गठित टीम को अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित करूगां। उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारी अगर शराब पीकर नशे की हालत में ड्यूटी पर आते है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी तथा अस्पताल का सौहर्दपूर्ण व्यवहार बनाने के लिए आप लोगों द्वारा दिये गये सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूवर्क कार्यवाही की जायेगी। सुरक्षा पुलिस का मुख्य दायित्व होता है लेकिन महिला सुरक्षा एक संवेदनशील विषय होता है जिसके लिये पुलिस प्रशासन अपने विवेक के अनुसार उचित कार्यवाही करता है। अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं आने वाली महिलाओं की सुरक्षा हेतु शासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जायेगा। नगर निरीक्षक ने सभी ड्यूटी कक्षों में अपना मोबाईल नम्बर तथा कोतवाली का फोन नम्बर डिस्प्ले करने का सुझाव दिया ताकि अविलम्ब कार्यवाही की जा सके।
(64 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|