सर्वोत्तम किसान होंगे पुरस्कृत
|
-
|
खण्डवा | 20-नवम्बर-2020
|
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 10 हजार रूपये का होगा। जबकि जिला स्तरीय पुरस्कार 25 हजार , राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 50 हजार रूपये का दिया जायेगा। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह को 20 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। आत्मा परियोजना के परियोजना संचालक श्री आनंद सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार हेतु आवेदन 28 दिसम्बर तक जमा किए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम कृषि कार्यालय में किसान भाई सम्पर्क कर सकते है। श्री सोलंकी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय पुरस्कार प्रत्येक विकासखण्ड से 5 लोगों को दिया जायेगा। जबकि जिला स्तरीय पुरस्कार जिले के कुल 10 कृषकों को दिया जायेगा, जिनमें कृषि के लिए 2, उद्यानिकी के लिए 2, पशुपालन के लिए 2, कृषि अभियांत्रिकी के लिए 2, मछली पालन के लिए 1 व रेशम पालन के लिए 1 पुरस्कार शामिल होंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार जिले में प्राप्त कुल आवेदनों में से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक किसान को दिया जायेगा।
(59 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|