जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक सम्पन्न
|
-
|
पन्ना | 23-नवम्बर-2020
|
 कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पन्ना जिले की जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिले में उगाई जाने वाली फसलों, पशु पालन, पक्षी पालन एवं मछली पालन के ऋणमान निर्धारण हेतु विचार-विमर्ष कर संशोधन पर विचार किया गया व फसल ऋणमान निर्धारित किये, जिन्हें राज्य स्तर पर भेजा जावेगा। निर्धारित ऋण मान के आधार पर फसल ऋण, मछली पालन, दुग्ध उत्पादन के लिये ऋणमान निर्धारित किये गये है जो वर्ष 2021-22 से लागू होंगे। ऋणमान निर्धारण की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता, डी.डी. नावार्ड, एल.डी.एम. पन्ना, डी.डी.ए.पन्ना, कृषि वैज्ञानिक पन्ना, उन्नत किसान एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।
(60 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|