प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत 36 ग्रामों का चयन
|
-
|
राजगढ़ | 23-नवम्बर-2020
|
भारत सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत चयनित 36 ग्रामों का चयन कर विकास की रूपरेखा तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केदार सिंह, अपर कलेक्टर श्री कमल नागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, प्रभारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री बी.एस. बिसौरिया, शिक्षा, खाद्य आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में चयनित ग्रामों में कलेक्टर श्री सिंह ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार, सहित विभिन्न सुविधाए मुहैया कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
(56 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|