बैंक में नौकरी का अवसर, विज्ञापित हुए 8500 पद
|
-
|
बड़वानी | 24-नवम्बर-2020
|
प्राचार्य डॉ. एन.एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया और जितेन्द्र चौहान ने जानकारी दी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी प्राप्त करने का अवसर आया है। एसबीआई ने अप्रेंटिस के 8500 पद विज्ञापित किये हैं। 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन करें। इस परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी और अन्य मार्गदर्शन कॅरियर सेल से प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि ये पद भारत के विभिन्न राज्यों के लिए है। अभ्यर्थी को एक वस्तुनिष्ठ टेस्ट और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा से होकर गुजरना होगा। वस्तुनिष्ठ प्रष्नों में सामान्य तथा आर्थिक जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, गणित और तर्कषक्ति तथा कम्प्यूटर ज्ञान पर आधारित प्रष्न पूछे जाएंगे। किसी भी संकाय में स्नातक हो चुके युवा इस परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है। विभिन्न वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट है।
(58 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|