सहायिका व कार्यकर्ता पद के लिए अनंतिम सूची जारी
|
-
|
जबलपुर | 27-नवम्बर-2020
|
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना कुंडम ने जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास परियोजना कुंडम अंतर्गत आज ब्लॉक चयन समिति ने कुंडम गुड़िया, झिरमिला केंद्र में सहायिका एवं डोली केंद्र में कार्यकर्ता पद के लिए अनंतिम चयन सूची जारी किया है। मेरिट सूची या विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय में देखी जा सकती है, यदि अनंतिम चयन पर किसी को आपत्ति है तो वह 4 दिसंबर तक अपनी शिकायत उक्त कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। कुंडम में मेरिट के आधार पर सहायिका पद के लिए प्रथम नाम उमा बर्मन, द्वितीय नाम संजो झारिया और तृतीय नाम रजनी झारिया है। गुरैया केंद्र में सहायिका के लिए प्रथम नाम मधु मरावी द्वितीय नाम अर्चना सैयाम और तृतीय नाम दुर्गा का है। झिरमिला केन्द्र में प्रथम नाम पूजा विश्वकर्मा ,द्वितीय नाम सोमवती ,तृतीय नाम पूजा का है। इसी प्रकार डोली केंद्र में कार्यकर्ता के लिए प्रथम नाम आरती गौड ,द्वितीय नाम संगीता कुशराम और तृतीय नाम मीना का है।
(49 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|