सभी विभागीय अधिकारी समय सीमा निर्धारित पत्रों का अभियान चलाकर निराकरण करें- कलेक्टर
|
समय सीमा निर्धारित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
|
राजगढ़ | 30-नवम्बर-2020
|
सभी विभागीय अधिकारी 1 सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर सी.एम. हेल्पलाइन समाधान ऑनलाइन समय सीमा निर्धारित पत्रों जनसुनवाई और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्र का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा निर्धारित पत्रों की समीक्षा के दौरान निर्देष दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाईन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, सी.एम. हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा जनप्रतिनिधि और सी.एम. मेनीट के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने पशु चिकित्सा विभाग के सहायक क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा और पिपलिया कला के श्री एम.एस. मंसूरी और पी.एस. दांगी को केसीसी से संबंधित कार्य नही करने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार निर्धारित समय सीमा में पत्रों का निराकरण नहीं करने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी सारंगपुर, लोकशिक्षण विभाग, पी.एम.जी.एस.वाई. तथा सारंगपुर तहसीलदार को शोकॉज नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही राजगढ़ तहसीलदार को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस देने के निर्देश दिए। 100 रूपये के मान से 1139 शिकायतों का निराकरण नही करने संबंधित अधिकारयों पर जुर्माना अधिरोपित कलेक्टर ने स्वयं पर भी लगाया 100 रूपये का जुर्माना
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने समय सीमा निर्धारित पत्रों की समीक्षा के दौरान पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार एल 1 से एल 2 तथा एल 2 से एल 3 की शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से 1139 शिकायतों पर एक लाख 13 हजार से भी अधिक राषि अधिरोपित की। विभागीय अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित किया है। कलेक्टर से स्वयं पर भी एल 1 पर कार्रवाई नहीं करने के कारण स्वयं पर भी 100 रूपये का जुर्माना आरोपित किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री कमल चंद्र नागर, सहायक कलेक्टर सुश्री निधि सिंह, सहित जिला अधिकारी और वीडियो कान्फ्रंेस के माध्यम से सभी एस.डी.एम. तहसीलदार सी.ई.ओ. जनपद पंचायत मौजूद थे।
(56 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|