नेहरू युवा केन्द्र, नीमच द्वारा पाँच दिवसीय युवा मंडल विकास कार्यक्रम का हुआ समापन
|
-
|
नीमच | 01-दिसम्बर-2020
|
नेहरू युवा केन्द्र(युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) नीमच जिला युवा समन्वयक सुश्री शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार एनवाईवीं प्रवीण राठौर, अजय सेन, रितेश टेलर, कविता शर्मा, राहुल कछावा, खुशबु पाटीदार, राहुल जाटव, अर्पिता पामेचा एवं युथ क्लब के सदस्यों द्वारा जिले के तीनो ब्लाक जावद, मनासा, नीमच में पाँच दिवसीय (26 से 30 नवम्बर 2020 तक) युवा विकास सम्मेलन कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवम्बर को नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय पर हुआ जिसमे जिला युवा समन्वयक शालिनी तिवारी ने तीनो ब्लाक में युवा मंडल गठन करने वाली पाँच टीमो को नवीन युवा मंडल गठन एवं निष्क्रिय यूथ क्लबो का पुनर्गठन की कार्यवाही के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवा वं युवतियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करता है।युवाओ को सशक्त व जागरूक करने का कार्य करता है, जिससे युवा आधुनिक भारत के जिम्मेदार व्यक्ति बन सके और अपने गाँव व घर में ऐसा सकारात्मक कार्य करे, जिससे स्वयं का विकास और अपने ग्राम विकास के लिए दुसरो को भी प्रेरित करे। नेहरू युवा केन्द्र हर क्षेत्र में युवाओ का मार्गदर्शन करता है ताकि युवा सही दिशा और दशा में आगे बढ सके। प्रतिवर्ष विकासखंड व जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छ्ता अभियान, पौधारोपण, युवा सम्मेलन, कोशल विकास कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाता है।जिले में पाँच टीमो द्वारा गाँव-गाँव जाकर नवीन युवा मंडलो का गठन कर राष्ट्र निर्माण में युवाओ की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
(51 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|