प्रचार रथ से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन जानकारी प्राप्त कर रहे हैं
|
-
|
अनुपपुर | 05-दिसम्बर-2020
|
 जल के महत्व के प्रति जन जागरूकता के लिए ग्रामीण अंचल में घूम रहे प्रचार रथ से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित होकर स्वच्छ जल पीने के फायदे और दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। म.प्र. जल निगम भोपाल द्वारा वैशाली स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना दमेहड़ी प्रथम के तहत चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में आज ग्राम बसंतपुर, डुबसरा, ग्राम कंचनपुर और ग्राम धुर्वाटोला में प्रचार रथ ने कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजन को जल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्री रंजीत सिंह ठाकुर, सामुदायिक संगठक श्री दिलीप टांडिया, श्री चिंता सिंह परस्ते, श्री विजय सिंह एवं पेयजल उप समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार एवं श्रीमती जयमती समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
(44 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|