वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाता के रूप में आवेदन देने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2021
|
-
|
बुरहानपुर | 31-दिसम्बर-2020
|
समस्त प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण एवं पुनर्वास हेतु बुरहानपुर जिले में वन स्टॉप सेन्टर जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है। वन स्टॉप सेन्टर पर पीड़िता को अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सुविधा, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श एवं पुर्नवास सेवाऍ अन्य विभागों से समन्वय कर उपलब्ध करवाई जाती है। प्राप्त निर्देशानुसार मानव संसाधन न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक उपलब्ध करवाने हेतु सेवा प्रदाता जिसमें अशासकीय समाज सेवी संस्था इसके अंतर्गत केसवर्कर (03 महिला), परामर्शदता (01 महिला), मानदेय 23000/- प्र0मा0 एवं आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से आई.टी वर्कर 01(महिला/पुरुष) मानदेय उच्च कुशल श्रेणी कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर, बहुउद्देशीय सहायक 02(महिला) 01(पुरुष), सुरक्षा कर्मी 03(पुरुष) मानदेय अकुशल श्रेणी कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर, अनुरोध प्रस्ताव (RFP) दोनों सेवा प्रदात्ताओं से पृथक-पृथक आवेदन लिये जायेगे, दिनांक 04 जनवरी 2021 तक कार्यालय वन स्टॉप सेन्टर (सखी) नवीन जिला चिकित्सालय बहादरपुर रोड सी.के ग्रीन कॉलोनी के सामने जिला बुरहानपुर में कार्यालीन समय में आवेदन जमा कर सकते है। इससे सम्बन्धित संषोधन एवं अन्य जानकारी बेबसाईट www.mpwcdmis.gov.in पर एवं उपरोक्त कार्यालय मे उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
(20 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|