राजस्व विभाग के तीन कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
|
-
|
रीवा | 31-दिसम्बर-2020
|
 राजस्व विभाग के तीन कर्मचारियों ने अर्धवार्षिकी आयु पूरी कर सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। आज राजस्व विभाग के शगीर खान, उपेन्द्र मिश्रा एवं जयराम वर्मा सेवानिवृत्त हो गये। अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल देकर विदाई दी। इस मौके पर समस्त राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सफलता, कर्मठता एवं पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा की। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी का ईमानदारी पूर्वक समर्पण भावना के साथ कार्य करना यह दर्शाता है कि कर्मचारी अपने कार्य के प्रति कितने समर्पण से कार्य निष्पादित करता है। उन्होंने कहा कि श्री शगीर खान कलेक्ट्रेट में पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य का निष्पादन करने में दक्ष थे। उन्होंने दिये गये आदेशों का पालन किया। इसी प्रकार जयराम वर्मा एवं उपेन्द्र मिश्रा ने लम्बी शासकीय सेवा समर्पण के साथ पूरी की। अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्त के पश्चात तीनों कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय रहे और अपनी क्षमता के अनुसार समाज सेवा तथा पीड़ितों की सेवा करते रहे इससे वह समाज से जीवंत रूप से जुड़े रहेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे और सचेत रहे तथा समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेते रहे। विदाई समारोह में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने संस्मरण सुनाये।
(20 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|