एक लाख 44 हजार किसानों के खातों में डाली गई प्रथम किस्त की राशि कार्य 02 दिवस में पूर्ण करने निर्देश
|
1.97 लाख किसानों के खातों में डलना हैं राशि
|
दमोह | 02-जनवरी-2021
|
राज्य शासन के निर्देशों के क्रम में खरीफ फसलों में हुई क्षति की राहत राशि वितरण का कार्य अभी भी चल रहा हैं। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने जानकारी देते हुए बताया आज दिनांक तक प्रथम किस्त के रूप में लगभग 55 करोड़ रूपये की राशि 01 लाख 97 हजार किसानों के खातों में हस्तांरित करनी थी, उनमें से लगभग 43 करोड़ रूपये की राशि 01 लाख 44 हजार किसानों के खातों में हस्तांरित की गई है। श्री राठी ने आगे बताया अभी राशि हस्तांरित की प्रक्रिया जारी हैं, कहीं-कहीं खातेदारों के बीच सहमति नहीं हो पाने के कारण राशि हस्तांरित करने में समस्या आ रही है। कलेक्टर श्री राठी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये गये है कि 2 दिन के भीतर शत-प्रतिशत राशि का हस्तांरण सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने सबंधित ऐसे किसानों से कहा हैं कि अपने खाते अपने क्षेत्र के पटवारी के पास जमा कर दें, ताकि भुगतान की कार्रवाई की जा सके।
(21 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|