मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
|
फोटोयुक्त मतदाता-सूची का प्रकाशन 3 मार्च को
|
जबलपुर | 06-जनवरी-2021
|
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों तथा पंचायतों के निर्वाचन के लिये एक जनवरी, 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को होगा। घोषित चरणबद्ध कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरीफिकेशन, अपडेशन और मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 15 जनवरी तक, द्वितीय चरण में प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 9 फरवरी तक तथा तृतीय चरण में अंतिम मतदाता सूची तैयार करने का समूचा कार्य 4 मार्च तक संपादित करना है। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड और ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 फरवरी, 2021 को होगा। दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 15 फरवरी तक दावे-आपत्ति लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 20 फरवरी तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड और ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को किया जायेगा।
(16 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|