जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले हेतु युवा आनलाईन कराये पंजीयन
|
-
|
उमरिया | 07-जनवरी-2021
|
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले में 17 जनवरी को रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार हितग्राहियो की योग्यता को दृष्टिगत रखते हुए चयन करेंगी। जिले के युवा रोजगार मेले में शामिल होने हेतु आनलाईन पंजीयन करायें। जिसमें नाम, जन्मतिथि, वर्ग, मो.न., वर्तमान पता, स्थाई पता, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, स्ट्रीम, ब्रांच, कार्य अनुभव तथा कार्य क्षेत्र जिसमें जाना चाहते है, की जानकारी भरी जानी है। रोजगार मेले में भाग लेने हेतु आनलाईन लिंक https://docs.google.com/forms/d/1L38FIrtOMg-brvI8j8LzbCkUXQTCaGatcsJDf4Mb-2M/viewform?edit_requested=true है।
(53 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|