7810 हितग्राहियों को दी जायेगी कोरोना वैक्सीन
|
-
|
राजगढ़ | 07-जनवरी-2021
|
जिले में 7 हजार 810 हितग्राहियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किये जाने के लिये गत दिवस कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर डब्ल्यू.एच.ओ. डॉ. अमित गंभीर, सी.एम.ओ.एच डॉ. एस.यदु, सीविल सर्जन डॉ. आर.एस. परिहार, टिकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण हेतु 16 सेशन बनाने के निर्देश दिये। ये सभी संस्थायें जिले की कोल्ड चैनल से लगी है। टीकाकरण अधिकारी डॉ. भकोरिया ने बताया कि 8 जनवरी को जिला अस्पताल राजगढ़ ब्यावरा और पचोर में प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तक डमी टीकाकरण का ट्रायल तीनो संस्थाओं में किया जाएगा।
(55 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|