सड़क दुर्घटना मे घायल हुये 18 व्यक्तियो को मिली आर्थिक सहायता राशि
|
-
|
सिंगरौली | 07-जनवरी-2021
|
तहसील सरई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 7 नवम्बर 2020 को ग्राम भलैया टोला तहसील सरई के जंगल मे जीप क्रमांक एमपी 53 जीए 0365 मकरी रहाल जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 लोग घायल हुये थे। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश क्र20, 01/2012/1/4 भोपाल दिनांक 17 जुलाई 2014 के अनुसार सड़क दुर्घटना मे घायल होने पर पिड़ितो को रूपये 7500 तक अधिकतम आर्थिक सहायता राशि उपलंब्ध कराने का प्रावधान है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देश के परिपालन मे अपर कलेक्टर डीपी बर्मन के द्वारा सड़क दुर्घटना मे घायल होने पर पिड़ित प्रत्येक व्यक्ति को 7500 के मान से 18 व्यक्तियो को आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृती प्रदान की गई है। जिसके तहत घायल सुमारिया पति महिपाल अगारिया ग्राम रौहाल,दैली पति छोटे लाल अगरिया भैसाबूड़ा, इन्द्रानिया पति हंशलाल अगारिया, रोहाल, केशकली पिता जयपाल अगरिया रौहाल, सोनसई, पिता जयपाल अगरिया रौहाल, संचलाल पिता शिवचरण अगरिया, रौहाल, बंब्बी पिता संचालल अगरिया रौहाल, श्याम लाल पिता इन्द्रपाल अगारिया रौहाल, बिहारी पिता धर्मजीत अगारिया रौहाल, सोमवती पिता जयपाल अगरिया रौहाल, राम ललन पिता भोजबली अगारिया रौहाल, महिपाल पिता श्यामधनी अगारिया लघाडोल, भैयालाल शिवचरण अगारिया रौहाल, राजबली पिता बजरंगी अगारिया लघडोल, इंन्द्रपाल पिता राम धनी अगारिया रौहाल, लालजी पिता मोहन लाल अगरिया सोनगड, हंशलाल पिता शिवचरण अगारिया रौहाल, जय पाल पिता छोटे लाल अगारिया रौहाल को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृती की गई है।
(21 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|