महिला कृषक किसी से कम नही "खुशियों की दास्तां"
|
उन्नशील किसान रानी सिंह ने शासन की योजना का लाभ उठाकर खुद को किया आत्मनिर्भर
|
शहडोल | 11-जनवरी-2021
|
 आज के परिवेश में कृषि कार्य में महिला किसान किसी से कम नही है। ग्राम बिरौड़ी जनपद पंचायत बुढ़ार की श्रीमती रानी सिंह ने यह साबित कर दिया है। श्रीमती रानी सिंह पति श्री राम सिंह ग्राम बिरौड़ी की निवासी है, उनके द्वारा मापवा योजना के तहत कृषि विभाग प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत कृषि तकनीक का ज्ञान प्राप्त किया। श्रीमती रानी सिंह के पास एक हेक्टेयर जमीन है, जैविक पद्धति से जीरा फूल धान की खेती कर उन्होंने लगभग 60 हजार रूपये का चावल बेचकर अपनी अमदनी बढाई साथ ही जैविक पद्धति से कोदो एवं कुटकी का प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त की। श्रीमती सिंह उद्यानिकी फसलो के तहत हल्दी, अदरक, मिर्च, भाटा, टमाटर, पालक एवं लाल भाजी की खेती कर साप्ताहिक बाजार में प्रति सप्ताह लगभग 2 हजार रूपये का धन अर्जित कर रही है। जैविक खेती के तहत खाद्य तैयार करने हेतु वर्मी कम्पोस्ट किट एवं नाडेप टांका का समूह में निर्माण किया गया है एवं खाद्य तैयार कर धान एवं उद्यान फसलो में उपयोग कर जैविक उत्पाद तैयार किया जाता है तथा हाट-बाजार में विक्रय कर लाभ अर्जित किया जा रहा है। श्रीमती रानी सिंह स्वयं को स्वाबलंबी बनाते हुए अपने आस-पास के ग्राम बिरौड़ी एवं पैरीबहरा की महिला कृषको को भी अपने साथ प्रशिक्षित कर उन्नतशील सब्जी उत्पादन के लिए प्रशिक्षित कर रही है। श्रीमती रानी सिंह कृषि एवं सब्जी से हुए आमदनी से आज उनका स्वयं का पक्का मकान है एवं एक ट्रैक्टर, बैंक से लोन लेकर खरीदा, जिसकी समस्त किस्ते उन्होंने इसी आमदनी से समय पर अदा कर दिया। आज उनका ट्रेक्टर भी बैंक ऋण से मुक्त है। श्रीमती रानी सिंह का कहना है कि महिला किसान किसी से कम नही आवश्यता है, उन्हें प्रशिक्षण एवं शासन की किसान हितकारी योजनाओं का जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। श्रीतमी सिंह ने मध्यप्रदेश शासन की किसान हितकारी योजनाओं, जिले के संवेदनशील कलेक्टर तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|