मतदाता सूचियों की वार्डवार चेकिंग कराएं - अपर कलेक्टर
|
-
|
अनुपपुर | 11-जनवरी-2021
|
अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानीय निर्वाचन में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। मतदाता सूची की वार्डवार चेकिंग कराई जाए। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस आशय के निर्देश आज यहाँ रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय सीमा एवं एक-एक वार्ड की सूची की जाँच कराई जाए। अपने ऑपरेटर को निर्देशित करें कि वह भलीभाँति सूची चेक करें। मतदान केन्द्रों की सूची को अपडेट किया जाए। अपडेशन का कार्य नगरीय निकाय एवं जनपद कार्यालय अपना स्टाफ लगाकर पूरा कराएं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि वे यह देख लें कि कहीं किसी प्रतिष्ठित मतदाता का नाम तो सूची से नहीं हटा है। मतदाता की ओर से बी.एल.ओ. जो दावा भरें, वह तत्परता से रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के समक्ष रखे जाएं। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बी.एल.ओ. की बैठक लेना सुनिश्चित करें। बी.एल.ओ. पर सतत् नजर रखें तथा मतदाता सूची का कार्यक्रम का कार्य चरणबद्ध ढंग से किया जाना है। इसलिए कार्यक्रम को ध्यान से पढ़ लिया जाए।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|