मुख्यमंत्री जी की घोषणा के फलस्वरूप श्रीमती नोहरबती को मिला विद्युत पंप एवं पनडुब्बी
|
-
|
अनुपपुर | 11-जनवरी-2021
|
 जिले में पूर्व में हुए वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा को प्रशासन ने ग्राम निंदावन निवासी श्रीमती नोहरबती पति छोटेलाल को विद्युत पंप, पनडुब्बी, मेक-लूबी, स्टार्टर, डिलेवरी पाईप सहित पूरे सेट को आज प्रदाय कर पूरा कर दिया। यह सेट आज यहाँ कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने श्रीमती नोहरबती को सौंपा। उन्होंने श्रीमती नोहरबती को बधाई देते हुए सेट का भरपूर उपयोग सिंचाई कार्य में करने को कहा। इस सेट को रेडक्रास मद से क्रय किया गया है। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिंद नागदेवे एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री एन.डी. गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
(46 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|