कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण में 5194 हितग्राही का होगा टीकाकरण-श्री राजे
|
कलेक्टर ,एसपी ने की टीकाकरण तैयारियों की समीक्षा
|
नीमच | 12-जनवरी-2021
|
 कोविड टीकाकरण कार्य के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह राजे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिहं राजे द्वारा निर्देश दिये, कि टीकाकरण कार्य की मानिटरींग करने हेतु जोनल आफिसर बना कर उनको प्रशिक्षण दिया जावे। कोल्डचेन स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। प्रत्येक वैक्सिन सत्र को जोन मे विभाजित कर प्रत्येक 3-4 बूथ पर राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त दल बना कर मॉनीटरिंग की जावे। सत्र स्थल पर एक दिन पूर्व निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार वैक्सीन पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा ने निर्देश दिये कि सत्र स्थल की विडीयों रिकार्डिंग भी करवाई जाए। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश मालवीय ने बताया,कि अभियान के संचालन हेतु जिले में 22 सत्र स्थल बनाए गये है। उनमें 57 सत्र आयोजित किये गये है इस कार्य मे वेक्सीनेटर अधिकारी एक से चार तक कुल 210 स्वास्थ्य कर्मचारी को प्रशिक्षित कर नियत किया गया है जो कुल 5194 हितग्राहियों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। डॉ.मालवीय ने बताया कि जिले को वैक्सीन प्राप्त होते ही जिले के 16 कोल्ड चेन पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में वितरित की जावेगी। टीकाकरण हेतु सभी सत्रों पर ड्राय रन आयोजित किया जाकर कमियां दूर की जा रही है।बैठक में एडीएम श्री एस.आर.नायर सिविल सर्जन डॉ.बी. एल.रावत, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.एम.एल.मालवीय, डॉ.एस.एस.बघेल, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
(47 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|